मसुविवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने मेधावियों को किया सम्मानित
आजमगढ़, अगस्त 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत सामारोह में मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए कुल 74 मेधावी छात्र-छात्राओं को 88 पदक प्रदान किये। इनमें 20 कुलाधिपति पदक तथा 68 कुलपति पदक शामिल हैं। पदक प्राप्त करने वालों में 26 छात्र और 48 छात्राएं शामिल हैं। इसके साथ ही 11 स्नातक और 63 परास्नातक छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गई। कुलाधिपति द्वारा 20 पदक का वितरण किया गया। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय में पूर्ण कराए गए नौ निर्माण कार्यों का उद्घाटन भी किया। इनमें महिला एवं पुरुष छात्रावासों की चहारदीवारी, कुलपति आवास की चहारदीवारी, अधिकारी आवास की चहारदीवारी एवं वाहन पार्किंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, दत्तात्रेय सरोवर, चरक वानस्पतिक उद्यान एवं तमसा वन (मिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.