पलामू, जून 14 -- मेदिनीनगर। पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने जनसंपर्क एवं ग्रामीण संवाद अभियान के तहत मनातू प्रखंड के अतिसुदूरवर्ती गांव मसुरिया में आयोजित रात्रि विश्राम कार्यक्रम में शुक्रवार को शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं को सुना तथा विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया। बैठक में विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही क्षेत्र के विकास, सड़क, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। रात्रि प्रवास के दौरान विधायक मसुरिया पुलिस पिकेट पहुंचे, जहां पिकेट प्रभारी दशरथ यादव ने उनका स्वागत किया। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों की समस्य...