रांची, नवम्बर 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। रविवार से मसीही समाज में पवित्र आगमनकाल का शुभारंभ हो जाएगा, जो आगामी 24 दिसंबर तक चलेगा। इस आगमनकाल के साथ ही मसीही समुदाय क्रिसमस पर्व की तैयारियों में पूरी तरह जुट जाएगा। इन तैयारियों का मुख्य फोकस आध्यात्मिक शुद्धि और मनन पर रहेगा, जिसके माध्यम से वे प्रभु यीशु के आगमन की प्रतीक्षा करेंगे। आगमनकाल के प्रारंभ के साथ ही रांची में विभिन्न संस्थाओं और स्थानों पर क्रिसमस गैदरिंग और समारोहों का दौर भी शुरू हो जाएगा। चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं और आर्च बिशप का संदेश आगमनकाल के पहले रविवार को रांची के सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी। इन सभाओं के दौरान मसीही समाज के सामने आगमन की तैयारी के महत्व और उसके उद्देश्यों को स्पष्ट रूप से रखा जाएगा। रांची कैथोलिक आर्चडायसिस के आर्च बिशप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.