कानपुर, फरवरी 18 -- मसीही समाज के 40 रोजों की शुरुआत राख का बुधवार (ऐश वेडनेसडे) से होगी। नगर के सभी चर्चों में पहले दिन विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी। न्यू लाइफ चर्च के पादरी डायमंड यूसुफ ने बताया कि चर्च में रोजों की शुरुआत ही पवित्र दिन से है, इसलिए खास प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद 29 मार्च को पाम संडे, 02 अप्रैल को हॉली थर्सडे, 03 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 04 को हॉली सैटरडे, 05 को ईस्टर संडे और 06 को ईस्टर मंडे मनाया जाएगा। पादरी सत्येंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को एलएलजेएम मेथोडिस्ट चर्च के पादरी सुधीर देव से भेंट की और 40 रोजे में होने वाली प्रार्थनाओं की रूप रेखा बनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.