जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- पास्टर एवं लीडर्स फेलोशिप की ओर से मंगलवार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रथम मसीही विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन बेल्डीह के बैपटिस्ट चर्च बिष्टूपुर में किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसवा, रांची, बोकारो, धनबाद, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग एवं खूंटी जिले के मसीही अविवाहित युवक-युवतियों की शादी कराना है। कार्यक्रम में प्रत्येक कलीसिया के अविवाहित युवक-युवतियां माता-पिता, पास्टर के साथ इसमें शामिल होने आए थे। इस तरह का वैवाहिक परिचय सम्मेलन जमशेदपुर में पहली बार हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पास्टर मधुसूदन के प्रार्थना द्वारा हुई। संचालन भाई अभिषेक दास ने किया। इसके बाद पास्टर जैकब एवं भाई टिमोथी द्वारा परमेश्वर की आराधना की गई। उसके बाद कार्यक्रम के बारे में जानकारी भाई रौनक दास ने दी। उन्हो...