पलामू, मार्च 21 -- छतरपुर। सरहुल पर्व शनिवार को छतरपुर के मसिहानी में अदि कुडुख सरना समाज के तत्वावधान में मनाया गया। सरना समाज के अध्यक्ष विकास उरांव ने इस दौरान कहा कि सरना समाज के लोग छतरपुर, नौडीहा, हुसैनाबाद प्रखंड से सैकड़ो की संख्या में एकजुट होकर त्योहार मनाया। मसीहानी स्थित अखड़ा में पूजा के बाद शहर में जुलूस निकाला गया है। मांदर, नगाड़ा, झझ के साथ झुमते हुए लोग बाइपास होते हुए छतरपुर थाना पहुंचकर जुलूस का समापन किया। छतरपुर थाना परिसर में सरना समाज के लोगों ने नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता को गमछा देकर सरना सम्मान दिया। जुलूस में सरना समाज के संजीत उरांव, रामकेश उरांव, बबलू उरांव, सरोज उरांव, अशोक उरांव आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.