मसालों के दाम आसमान पर, सब्जी में छौंक लगाना हुआ दुश्वार
एटा, जुलाई 2 -- आम जनता पर महंगाई का चौतरफा हमला जारी है। अब भोजन का स्वाद बढ़ाने वाले मसालों पर भी महंगाई ने तेज झटका दिया है। शहर के मुख्य किराना बाजार में हल्दी, मिर्च, धनिया, जीरा और छोटी इलायची के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे घर की रसोई का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है।
मसालों की कीमत में वृद्धि शहर के किराना व्यापारियों के अनुसार इस बार मुख्य मसाला उत्पादक राज्यों में मौसम की मार के चलते उत्पादन काफी कम हुआ है। इसके साथ ही माल भाड़ा बढ़ने के कारण थोक मंडियों से ही माल महंगा आ रहा है। आवक घटने और मांग जस की तस रहने से फुटकर बाजार में मसालों की कीमतों में भारी इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं बाजार के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुछ ही दिनों में मसालों के भाव तेजी से बढ़े है। जीरा 40 रुपये तक बढ़करRs. 280 सेRs. सीधा 320 रुपये प्रति किलो तक पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.