हरिद्वार, अप्रैल 10 -- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चारधाम यात्रा को लेकर रोडवेज बस स्टैंड और बीएचईएल सेक्टर-4 की सब्जी एवं फल पीठ बाजार में मोबाइल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से जांच और जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि टीम ने मौके पर पैक्ड पानी के पांच, खाद्य तेल के दो और मसालों के 12 नमूनों सहित कुल 33 खाद्य पदार्थों की जांच मोबाइल प्रयोगशाला में की। इस दौरान समोसे तलने में प्रयुक्त करीब दो लीटर सोयाबीन तेल अधोमानक पाए जाने पर मौके से हटवाकर नष्ट कराया गया। इसके अलावा जांच में तीन मसालों के नमूने अधोमानक पाए गए। एक खाद्य तेल का नमूना भी मानकों के अनुरूप नहीं मिला। टीम ने बिल प्रस्तुत न करने पर मौके से करीब 2.5 किलो धनिया पाउडर, 12 किलो लाल मिर्च पाउडर और खाद्य तेल की 12 बोतलें हटवाईं। संबंधित विक...