नई दिल्ली, जून 24 -- शाम की चाय हो या अचानक कुछ चटपटा खाने का मन करे, आलू भुजिया लगभग हर घर की पसंद होती है। ज्यादातर लोग इसे बाजार से खरीदकर खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर भी बिल्कुल बाजार जैसी करारी और मसालेदार आलू भुजिया बना सकते हैं? खास बात यह है कि इस रेसिपी में लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता, इसलिए बिना लहसुन-प्याज खाने वाले लोग भी इसका स्वाद ले सकते हैं। एक बार घर पर बनी ताजी और कुरकुरी आलू भुजिया खा ली, तो बाजार वाली भुजिया भी फीकी लगने लगेगी। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।आलू भुजिया बनाने के लिए सामग्री चार उबले हुए आलू एक कप बेसन आधा कप चावल का आटा एक छोटा चम्मच सोंठ पाउडर एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच चाट मसाला आधा छोटा चम्मच काला नमक स्वादानुसार नमक एक चौथाई छोटा ...