नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- भारतीय खाने को खास बनाते हैं इसमें डलने वाले मसाले। खाने में खुशबू से ले कर स्वाद तक, इन्हीं मसालों की वजह से आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मसाले ऐसे भी होते हैं जो बाहर रखने पर खराब हो जाते हैं? आमतौर पर हम सूखे मसालों को किचन शेल्फ या मसालेदानी में स्टोर कर के रख देते हैं। लेकिन ऐसा करने से कुछ मसालों का फ्लेवर और खुशबू खत्म हो सकते हैं। साथ ही इनका रंग भी बदल सकता है। इन मसालों को लंबे समय तक फ्रेश और खुशबूदार रखना है, तो इन्हें फ्रिज में स्टोर करना चाहिए। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए चेतना भल्ला ने ऐसे 5 मसालों के बारे में बताया है, जिन्हें बाहर रखने पर वो खराब हो सकते हैं। आइए जानते हैं-हमेशा फ्रिज में रखनी चाहिए कसूरी मेथी किसी भी डिश का स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाली कसूरी मेथी, हमेशा फ्रिज के अंदर ही स...