समस्तीपुर, मार्च 20 -- समस्तीपुर, निप्र। पश्चिम एशिया में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात का असर अब मिथिलांचल के निर्यात कारोबार पर भी साफ दिखने लगा है। मिथिला के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से खाड़ी देशों विशेषकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर और सऊदी अरब को भेजे जाने वाले मसाले, तंबाकू और प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग के निर्यात ऑर्डर प्रभावित होने लगे हैं। कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ने से शिपमेंट में देरी, माल भाड़ा में वृद्धि और भुगतान प्रक्रिया में विलंब जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों के अनुसार खाड़ी देशों के साथ सामान्य व्यावसायिक गतिविधियां लगभग ठप पड़ गई हैं। केवल आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े निर्यात को ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.