सीवान, दिसम्बर 27 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र में चल रहा किसानों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में पटना जिले के 30 किसान शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने पटना से आए किसानों को मसाला तथा तेलहन की खेती करने की तकनीक और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताया। किसानों ने भी प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त हुए अपने अनुभवों को साझा किया। प्रशिक्षण में शामिल किसान शम्स तबरेज ने कहा कि पांच दिनों में कृषि वैज्ञानिकों ने मसाला के खेती में हल्दी और लहसून की खेती, इसके प्रबंधन तथा बाजार के बारे में व्यवस्थित जानकारी दी गई। इसके साथ ही, तेलहनी फसलों सरसों और तिल की खेती के बारे में विस्तार से बताया गया। किसान अशोक सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मछली उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.