देवरिया, अप्रैल 3 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के एक मसाला व्यवसायी ने अज्ञात बदमाशों पर असलहा दिखाकर मोबाइल और नगदी लूटने का आरोप लगाया है। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के ठाकुर रामेश्वर वार्ड निवासी जितेंद्र मद्धेशिया पुत्र किशोर मद्धेशिया ने गुरुवार की सुबह रामपुर कारखाना थाने पर तहरीर दिया। दिए तहरीर के मुताबिक जितेंद्र मद्धेशिया का कहना है कि वह बाजार बाजार घूम कर मसाला बेचते हैं।बुधवार को वह अपनी बाइक से रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोरिया घाट चौराहे पर मसाला बेचने गए थे। रात की लगभग 10:00 बजे वह बाइक से घर वापस लौट रहे थे। अभी वह मुंडेरा मिश्रा गांव के पास सुनसान जगह पहुंचे थे कि पीछे से एक व्यक्ति मोटर साइ‌किल के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगाकर जबरन रोक लिया। बाइक रोकते ही तीन और लोग उसके पास पहुंच गए। उनके हाथ में पिस्टल ...