फिरोजाबाद, जून 12 -- शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के छापों से मसाला निर्माता कंपनियों एवं उत्पादकों में अफरा-तफरी मची रही। टीमों ने कई जगह पर छापा मार कर मसालों के सैंपल भरे। इससे मसाला निर्माताओं के चेहरों पर चिंता की लकीरें हैं। बताते चलें खाद्य पदार्थों को लेकर फूड कमिश्नर लखनऊ डॉ.रोशन जैकब ने पैक्ड पदार्थ, निर्माताओं एवं थोक विक्रेताओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शासन के आदेश के बाद जिलाधिकारी के निर्देशन में सहायक आयुक्त खाद्य विभाग द्वारा टीमों का गठन किया। टीमों ने जिले में कई जगह पर छापा मारा। उक्त टीम ने लालऊ रोड स्थित रुटीन मसाले पर छापामार कार्रवाई करते हुए हल्दी एवं धनिया पाउडर का सैंपल भरा। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा टीम ने मारा छापा, लिए दो नमूने जलेसर रोड स्थित जेपी मसाले फर्म पर भी छापामार कार्रवाई की। यहां से भी टी...