मसाला निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण
गाजीपुर, जून 17 -- गाजीपुर। आरसेटी, गाजीपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मसाला निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ सीडीओ आलोक प्रसाद, डीडीओ राजन राय, डीसी एनआरएलएम विजय यादव, यूबीआई के क्षेत्रीय प्रमुख विनय शंकर, एलडीएम राजदेव कुमार तथा आरसेटी प्रभारी संजय कुमार ने किया। सीडीओ ने स्वरोजगार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे आजीविका सृजन, आत्मनिर्भरता तथा आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- महिलाओं को दिया जा रहा स्वरोजगार का प्रशिक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.