नोएडा, मार्च 26 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। रेस्टोरेंट में ग्राहक को परोसी गई मसाला छाछ की बोतल पर निर्माण तिथि अंकित न होने का मामला सामने आया है। ग्राहक का आरोप है कि बोतल पर कब तक इस्तेमाल करें के लिए 26 मार्च की तिथि अंकित थी। पीड़ित ने मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच की मांग की है। जानकारी के मुताबिक दीपक दुबे रेस्टोरेंट में भोजन करने गए थे। उन्होंने मसाला छाछ ऑर्डर की। बोतल पर कब तक इस्तेमाल करें की तिथि अंकित थी, लेकिन यह कब बनी, इसके बारे में जानकारी नहीं लिखी थी। दीपक ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। वीडियो में दीपक कहते नजर आ रहे हैं कि पुरानी या इस्तेमाल की गई बोतलों को दोबारा इस्तेमाल कर उन पर नए स्टिकर तो नहीं चिपकाए जा रहे। यदि ऐसा है तो यह न केवल नियमों के खिलाफ है बल्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.