अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़। श्री अचलेश्वर धाम से सोमवार को श्री अचलेश्वर महादेव मसान नाथ के रूप में भव्य महाकाल पालकी यात्रा निकली गई। श्रद्धालु रंग-गुलाल के साथ होली खेलते हुए ढोल-बाजों की गूंज के बीच जयघोष करते निकले। महाकाल की पालकी श्री अचलेश्वर मंदिर से पालीवाल स्कूल, हाथरस अड्डा से मदारगेट चौराहा से मानिक चौक शनि द्वार, दुबे पड़ाव तिराहा, डीएस कॉलेज के सामने से होते हुए पुनः अचलेश्वर मंदिर पहुंची। यहां पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र शिवभक्ति और उत्साह से सराबोर रहेगा। रास्ते भर लोगों ने पुष्प बरसा कर यात्रा का स्वागत किया। जय श्री महाकाल के जय घोष होते रहे। बाबा के भक्त रंग उड़ाते पालकी के साथ-साथ बढ़े। यात्रा में रजत कृष्ण गोस्वामी, अघोर आशु, पंकज गोस्वामी, अमन वार्ष्णेय, घनेंद्र कुमार, मयंक वार्ष्णेय, दिलीप गोस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.