वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मणिकर्णिका घाट स्थित मसाननाथ मंदिर के अंदर ही 28 फरवरी को मसाने की होली होगी। इसमें आयोजन समिति से जुड़े 35 से 40 लोग ही शामिल होंगे। बाहर डीजे या फिर अन्य किसी तरह के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि आयोजनकर्ता गुलशन कपूर एवं उनकी समिति के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। बताया गया है कि परंपरागत तरीके से मसाननाथ मंदिर में होने वाला आयोजन ही होगा। इसके अलावा बाहर किसी तरह के डीजे, वाद्य यंत्र, भीड़ जुटान एवं अन्य कोई भी आयोजन की अनुमति नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...