दुमका, जनवरी 2 -- मसानजोर डैम में आयेाजित हुआ स्काई लैंटर्न फेस्टिवल दुमका, प्रतिनिधि। पर्यटकों को आकर्षित करने एवं जिले की पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान देने के उद्देश्य से नव वर्ष के अवसर पर मसानजोर डैम, दुमका में स्काई लैंटर्न फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पर्यटन कार्यालय दुमका द्वारा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आकाश में एक साथ छोड़े गए सैकड़ों स्काई लैंटर्न ने मसानजोर डैम के प्राकृतिक सौंदर्य को और भी मनोहारी बना दिया। फोटो-2दुमका-211, कैप्सन- मसानजोर देर रात स्काई लैंटर्न फेस्टिवल में शामिल लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.