मसानजोर के आईबी गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थिति में रांची के चिकित्सक की मौत
दुमका, जुलाई 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। रांची के डॉक्टर शशि दिनकर मिंज की मसानजोर के आईबी गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। चिकित्सक अपने तीन साथियों के साथ शुक्रवार की रात करीब 10 बजे मसानजोर आए थे। खाना खाने के बाद गेस्ट हाउस में सोने चले गए। सुबह में उनकी मौत हो गई। साथियों ने घटना की सूचना मसानजोर की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात करने में जुट गई है। थाना प्रभारी ने अवधेश कुमार ने बताया कि चिकित्सक हजारीबाग में पदस्थापित थे। वे ऑर्थों के चिकित्सक थे। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.