आरा, जून 13 -- -32 एकड़ में समेकित एक्वा पार्क का 15 को शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री, सभा को संबोधित करेंगे -इसके निर्माण पर खर्च किए जाएंगे 31.20 करोड़ रुपए आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के कारीसाथ-मसाढ़ में 15 जून को समेकित एक्वा पार्क के सीएम सम्राट चौधरी की ओर से शिलान्यास करने की तैयारी जिला प्रशासन की ओर से तेज कर दी गई है। यह भी पढ़ें- मसाढ़ में सीएम के आगमन की तैयारी तेज, सचिव ने लिया जायजानिर्माण की तैयारी मत्स्य सचिव कपिल शीर्षक अशोक और डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से शनिवार को तैयारी का जायजा लिया गया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। यहां 32 एकड़ भू भाग में इसका निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके निर्माण पर 31.20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम के ...