नई दिल्ली, मार्च 9 -- भारत में अब सिर्फ SUV ही नहीं बल्कि लग्जरी MPV (Multi-Purpose Vehicle) की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। बड़ी फैमिली, बिजनेस ट्रैवल या VIP मूवमेंट के लिए लोग ऐसी गाड़ियां पसंद कर रहे हैं, जिनमें ज्यादा स्पेस, आरामदायक सीटें और प्रीमियम फीचर्स हों। अगर बजट की कोई चिंता नहीं है, तो भारतीय बाजार में कुछ ऐसी MPV मौजूद हैं, जो चलती-फिरती लग्जरी लाउंज जैसी महसूस होती हैं। आइए भारत की ऐसी 3 सबसे लग्जरी MPVs के बारे में जानते हैं, जिन्हें थोड़ा ज्यादा पैसे देकर खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें- सस्ती EV से लेकर नई 7-सीटर तक! मार्केट में धूम मचाने आ रहीं मारुति की ये 4 कारें1- किआ कार्निवल (Kia Carnival) अगर आप लग्जरी MPV लेना चाहते हैं, लेकिन कीमत थोड़ी कम रखना चाहते हैं, तो किआ कार्निवल (Kia Carnival) एक शानदार विकल्प है। जी हां,...