मसाज करने से मना किया तो युवक को मार डाला; सड़क पर फेंका शव, शराब पार्टी में विवाद हुआ था
संवाददाता, जून 14 -- ललितपुर में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। पैरों की मसाज करने से इनकार करने पर तीन दोस्तों ने मिलकर 24 वर्षीय युवक की बेल्ट और लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है। सिविल लाइन स्थित गजरा पैलेस के पास रहने वाले 24 वर्षीय राजकुमार पंथ उर्फ छन्नू का शव शनिवार शाम गुरुनानक मार्केट वाली गली के सामने एक जिम के पास नग्न अवस्था में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, सदर कोतवाली प्रभारी अनुराग अवस्थी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.