मसाइख बोर्ड का शादी सम्मेलन आज, तैयारी पूरी
इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा द्वारा रविवार को शादी सम्मेलन का आयोजन स्टेशन रोड नारायण धाम में किया जा रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हज़रत अल्लामा सैय्यद मुहम्मद अशरफ़ अशरफी जिलानी किछौछा शरीफ होंगे। दिल्ली हेड ऑफिस के पदाधिकारी मोहम्मद अज़ीम अशरफ ने बताया यह सम्मेलन उन परिवारों के लिए है जहां रिश्ता तय होने के बावजूद आर्थिक कठिनाइयों के चलते विवाह नहीं हो पाता। आयोजन दोपहर को जौहर की नमाज़ के बाद शुरू होगा। जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद ने कहा कि संस्था शादी सम्मेलन के साथ साथ मेडिकल कैंप लगाकर गरीब लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन निःशुल्क करवाती है और दवा चश्मा भी बिल्कुल मुफ्त देती है। कार्यक्रम की तैयारी में जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम मोअज्जम, दिल्ली हेड ऑफिस इंचार्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.