रामपुर, मार्च 27 -- नगर के सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में सम्राट अशोक महान की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्राट अशोक महान के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों और गणमान्य लोगों ने सम्राट अशोक महान को नमन करते हुए उनके जीवन और आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि सम्राट अशोक महान भारतीय इतिहास के महान शासकों में से एक थे। उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद अहिंसा और धर्म के मार्ग को अपनाकर पूरे विश्व को शांति, सहिष्णुता और मानवता का संदेश दिया। उनके शासनकाल में न्याय, समानता और जनकल्याण को विशेष महत्व दिया गया। जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक महान का जीवन हमें यह सीख द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.