रामपुर, अप्रैल 30 -- बाजार से सब्जी खरीदने आए युवक की बाइक चोरी हो गई। सब्जी खरीद कर वापस लौटे युवक ने मौके से अपनी बाइक को गायब देखा तब उसके होश उड़ गए। बाइक को आसपास काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की तहरीर चौकी पुलिस को देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मंगलवार को मानपुर उत्तरी गांव में मुख्य मार्ग के किनारे सब्जी का साप्ताहिक बाजार लगता है। जहां काफी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। मंगलवार को चौकी क्षेत्र के गांव मझरा खुशहालपुर निवासी रिफाकत अली अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक से बाजार में सब्जी खरीदने के लिए गया था। बाजार में बाइक को खड़ी कर लॉक लगाकर बाजार में निकल गया। कुछ समय बाद जब वह सब्जी लेकर वापस लौटा तो उसने देखा की मौके से उसकी बाइक गायब थी। उसने बाइक को काफी इधर-उधर तलाशा और लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.