मसवासी में विरोध-प्रदर्शन के बीच कई प्रस्ताव पास
रामपुर, जून 2 -- मसवासी। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक मंगलवार को एक बार फिर विवादों के साए में आयोजित हुई। बैठक में नगर विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की गई, जबकि विरोधी खेमे के सात सभासदों ने लगातार आठवीं बार बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया और प्रदर्शन किया। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन दिनेश गोयल द्वारा की गई। बैठक में स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण, सड़कों पर पशुओं को बांधने, दुकानों के बाहर सामान लगाने, सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटाने तथा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर जनकल्याणकारी योजनाओं में विकसित करने संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसहमति से पास हुए। वहीं, दूसरी ओर सात सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने वाले सभासदों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.