रामपुर, अप्रैल 28 -- मसवासी। स्वार ग्रामीण मंडल के गांव बिजारखाता में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन नहीं किया। महिला कार्यकर्ताओं ने मांग की कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जल्द से जल्द प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उनका कहना था कि इससे महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा और उनके अधिकार सुनिश्चित हो सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में, कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति बिल के समर्थन में पैदल मार्च यह भी पढ़ें- जन आक्रोश महिला पदयात्रा में विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी, पुतला फूंका यह भी पढ़ें- भाजपा का जन आक्रोश महिला सम्मेलन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...