रामपुर, मार्च 26 -- नगर के स्वार-काशीपुर मार्ग पर सर्वहितकारी इंटर कॉलेज के सामने भूबरा रोड पर स्थित एक बीसी प्वाइंट की दुकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। पुलिस जांच में जुट गई है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, नगर के सर्वहितकारी इंटर कॉलेज के सामने भूबरा रोड पर मोहम्मद वारिस बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) सेंटर का संचालन करते हैं। मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया और गल्ले में रखी करीब 1 लाख 36 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर जब मोहम्मद वारिस मौके पर पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे मिले और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.