रामपुर, दिसम्बर 12 -- नगर में स्वार-काशीपुर मुख्य मार्ग पर सर्वहितकारी इंटर कॉलेज के सामने लगने वाले साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार को एक बार फिर से भीषण जाम की स्थिति बन गई। दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की भीड़ और सड़क पर दुकानों के फैलाव के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क किनारे खड़ी बाइकें, बेतरतीब खड़े ठेले और सड़क पर दुकानें लगाकर बैठे लोगों के कारण जाम लगना अब रोजमर्रा में शामिल है। जाम इतना गंभीर था कि कई स्कूल बसें, निजी वाहन और स्थानीय लोग कई घंटे तक फंसे रहे। बाजार में पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। राहगीरों का कहना है कि हर शुक्रवार को लगने वाले इस बाजार में यही स्थिति रहती है लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन भी इस मामले से अनभिज्ञ बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.