रामपुर, मई 10 -- चौकी क्षेत्र के बिजारखाता गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज, महिलाओं के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एक पक्ष के रुपकिशोर का आरोप है कि दूसरा पक्ष घर पर आ गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर महिलाओं के साथ भी बदतमीजी की गई तथा परिवार को धमकाया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी आए दिन विवाद कर परेशान करते हैं। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी खुद को पीड़ित बताते हुए मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के बाबूराम का कहना है कि विवाद के दौरान उनके साथ भी हाथापाई की गई और झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.