रामपुर, जून 8 -- मसवासी। चौकी क्षेत्र के गांव भूबरा मुस्तेहकम के मझरा सीतारामपुर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। खेत पर काम करने गए एक किसान के सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव निवासी रामप्रसाद सैनी रविवार को अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर खेत पर काम करने गए थे। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने सूने मकान के गेट का ताला तोड़कर घर में घुसकर संदूक और अलमारी के ताले भी तोड़ दिए और उनमें रखी करीब दस हजार रुपये की नकदी के साथ सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर लिए। दोपहर बाद जब रामप्रसाद सैनी अपने परिवार के साथ खेत से वापस घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का टूटा ताला और घर के अंदर बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटन...