रामपुर, मई 25 -- मसवासी। आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा के मद्देनजर पुलिस ने नगर में पैदल मार्च किया। इस दौरान नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई। आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस बेहद सतर्क है। अधिकारी त्योहारों पर किसी भी प्रकार का विवाद नहीं होने देना चाहते हैं। सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे कोतवाल अनुपम शर्मा ने चौकी इंचार्ज सोहनपाल सिंह व पुलिस टीम के साथ नगर के मुख्य बाजार, कपड़ा बाजार, बर्तन बाजार, सब्जी मंडी आदि में पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने नागरिकों से त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- बैठक में शांति व सौहार्द के साथ बकरीद मनाने की अपील इसके साथ चेतावनी दी कि अगर किसी ने भी त्योहार पर शांतिभंग करने की कोशिश की तब उसके खिलाफ सख्त कार...