मसवासी में तेंदुए ने घर में घुसकर दो गोवंशीय पशुओं को मार डाला
रामपुर, मई 27 -- मसवासी। दीवार फांदकर घर में घुसे तेंदुए ने पशुशाला में बंधे दो गोवंशीय पशुओं को मार डाला। घटना की जानकारी किसान को बुधवार की सुबह पशुशाला में जाने के बाद क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े गोवंशीय पशुओं के शवों को देखकर हुई। मामला जंगल में आग की तरह फैल गया। आसपास के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। घटना मंगलवार की देर रात क्षेत्र के गांव मानपुर उत्तरी में हुई। यहां के निवासी किसान सरदार दर्शन सिंह और सरदार कर्मजीत सिंह के घर में दीवार फांदकर भीतर घुसे तेंदुए ने पशुशाला में बंधे दो गोवंशीय पशुओं पर हमला कर मार डाला। बुधवार की सुबह पशुशाला में गोवंशीय पशुओं के क्षत-विक्षत शव देखकर परिजन दंग रह गए। आसपास जंगल में तेंदुए के पदचिन्हों की पुष्टि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.