मसवासी में तेंदुए की दहशत बरकरार, जांच को पहुंचे डीएफओ
रामपुर, जून 26 -- क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए की दहशत बरकरार है। जिसके चलते ग्रामीण खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। गुरुवार को डीएफओ प्रणव जैन टीम के साथ बेलवाड़ा गांव के जंगल में पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। अधिवक्ता सरदार दलजीत सिंह राणा ने जंगल में शावकों संग बाघिन होने का दावा किया है। उधर, टीम ने जंगल में तेंदुए के होने की पुष्टि की है। डीएफओ प्रणव जैन ने बताया कि ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, जिससे स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। बीते रविवार को क्षेत्र के गांव बेलवाड़ा के जंगल में तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ चहलकदमी करते हुए देखा गया था। रविवार को बेलवाडा गांव निवासी सरदार दलजीत सिंह राणा, मनजीत सिंह और किशनसिंह सिन्धु ने बिट्टू के मक्का के खेत के पास मादा तेंदुए को दो शावकों के साथ चहलकदमी करते हुए देखा जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। शो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.