मसवासी में ट्रैक्टर -ट्राली और कार की भिड़ंत, पांच घायल
रामपुर, जून 10 -- मसवासी। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली के ओवरटेक करने के दौरान कार से जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार पांच लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जिनमें दो युवकों की हालत नाजुक होने पर उन्हें मुरादाबाद से दिल्ली रेफर किया गया है। परिजन की ओर से पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मिलक खानम थाना क्षेत्र के गांव माठखेड़ा निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र हफीज अहमद का विवाह बीते 2 जून को चौकी क्षेत्र के गांव शिकारपुर से हुआ था। मंगलवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे मोहम्मद आरिफ अपनी ससुराल शिकारपुर से पत्नी परवीन को लेकर घर वापस लौट रहा था। यह भी पढ़ें- तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, सभी को हायर सेंटर रेफर कार में उसका भाई आसिम, साजिद और बहन फिजा भी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.