रामपुर, अप्रैल 29 -- नगर के मोहल्ला चाऊपुरा में बुधवार को शादी की तैयारियों के बीच एक परिवार पर घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। नगर के मोहल्ला चाऊपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे की शादी पांच दिन बाद है और घर में तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोग जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- दावत में शामिल महिला को मारपीट कर घायल किया हमले में परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया है। चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.