रामपुर, अप्रैल 15 -- मसवासी। मंगलवार दोपहर करीब सवा बारह बजे नवनियुक्त एसपी सोमेंद्र सिंह मीना का काफिला अचानक मसवासी पुलिस चौकी पर पहुंच गया। बिना किसी पूर्व सूचना के एसपी के काफिले के पहुंचने से चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और सभी कर्मचारी तत्काल सतर्क हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफिले के चौकी पर रुकते ही एसपी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी तेजी से गाड़ियों से उतरकर मुस्तैद हो गए। इस दौरान चौकी परिसर में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया और पुलिसकर्मी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों में जुट गए। हालांकि, एसपी सोमेंद्र सिंह मीना अपनी गाड़ी से बाहर नहीं निकले और चौकी परिसर का निरीक्षण भी नहीं किया। यह भी पढ़ें- एसपी ने परखी जयराम नगर चौकी की व्यवस्थाएं करीब दो मिनट तक काफिला चौकी के बाहर रुका रहा, जिसके बाद बिना किसी औपचारिक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.