मसवासी नपं बोर्ड बैठक में विकास कार्यों समेत कई प्रस्ताव पास
रामपुर, मई 15 -- मसवासी। नगर पंचायत मसवासी की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को पंचायत कार्यालय सभागार में अध्यक्ष दिनेश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, तालाब-झील-पोखर संरक्षण योजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना और वंदन योजना के अंतर्गत विकास कार्यों के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। इसके अलावा नगर क्षेत्र में स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने, सड़कों पर पशु बांधने, दुकानों के बाहर सामान रखने तथा सब्जी मंडी और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सरकारी भूमि को जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत विकसित कर पार्क, मार्केट, दुकानें और पार्किंग स्थल बनाने पर भी सहमति बनी। कान्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.