मसवासी क्षेत्र में तेंदुए का फिर खौफ, जंगल में खुलेआम घूम रहा
रामपुर, जून 19 -- तीन दिन बाद भी वन विभाग की टीम तेंदुए की लोकेशन ट्रेस नहीं कर सकी है। तेंदुआ जंगल में खुलेआम घूम रहा है और ग्रामीण अपने घरों में कैद हैं। दहशत की वजह से किसान खेतों पर नहीं जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाने की मांग की है। मामला क्षेत्र के गांव भूबरा मुस्तेहकम के चौहद्दा स्थित जंगल का बताया गया है। इस गांव में कोसी नदी के नजदीक तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर सड़क पर टहलते हुए देखा गया था। एक ग्रामीण ने तेंदुए की चहलकदमी अपने मोबाइल में कैद कर ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह भी पढ़ें- चौहत्तर कलॉ के पास तेंदुए की दस्तक से दहशत में ग्रामीण तेंदुए की चहलकदमी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब हड़कंप मच गया। गुरुवार को मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पदचिह्नों को देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.