रामपुर, अप्रैल 22 -- मसवासी। क्षेत्र के गांव बिजारखाता स्थित सुखलाल मेमोरियल कान्वेंट स्कूल और शिकारपुर स्थित विकास भारती स्कूल में बुधवार को पृथ्वी दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न आकर्षक और रचनात्मक मॉडल व प्रोजेक्ट तैयार किए। जिनके माध्यम से पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। विकास भारती स्कूल की प्रधानाचार्या स्मिता गुप्ता व सुखलाल मैमोरियल कांवेंट स्कूल के प्रबंधक जयवर्धन मौर्य और प्रधानाचार्या आंचल मौर्य ने विद्यार्थियों व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस : नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिया पृथ्वी संरक्षण का संदेश यह भी पढ़ें- स्कूलों में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर छात्राओं ने बनाए मॉडल ...