मसवासी के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल
रामपुर, जून 17 -- मसवासी। जंगल में तेंदुए की चहलकदमी करते एक बार फिर से वीडियो वायरल हुई है। जिससे आसपास क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए पिंजरा लगाकर शीघ्र ही तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। मामला क्षेत्र के गांव भूबरा मुस्तेहकम के चौहद्दा कोसी नदी के आसपास का बताया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई तेंदुए की चहलकदमी की वीडियो बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। बताते हैं कि चौहद्दा गांव के संदीप सिंह और रक्षपाल सिंह कार से जमना-जमनी की ओर जा रहे थे कि तभी अचानक कोसी नदी के नजदीक झाड़ियों से निकलकर सामने आए तेंदुए पर उनकी नजर पड़ी। उन्होंने कार के भीतर बैठकर तेंदुए की चहलकदमी की फुटेज मोबाइल में कैद कर ली। वीडियो सोशल मीडि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.