रामपुर, अक्टूबर 3 -- नगर के एमआरएम इंग्लिश मीडियम नेशनल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बच्चों को उनके बताए मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विद्यालय परिसर में साफ-सफाई रखने एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए अपने शिक्षकों व अभिभावकों का नाम रोशन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर स्कूल के संस्थापक मोहम्मद रफी, प्रधानाचार्या रिहाना परवीन, दीपिका कटारिया, अनीस अहमद, शमीम अहमद, शेरसिंह, गौरव, सतीश कुमार, एनी, जेनिफर कुमेशिया, निशा, रहनुमा, खुशी, मनार, सिमरन, मीनू, गुलफ्शां, मंतशा, सुमन, नन्नी आदि मौजू...