मसवानपुर में पत्नी से झगड़कर युवक ने खुदकुशी की
कानपुर, जून 9 -- कल्याणपुर। मसवानपुर में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मसवानपुर निवासी ग्राम चौकीदार छोटेलाल ने बताया 35 वर्षीय बड़े बेटे रजोल पत्नी सोनी और बेटे लकी के साथ रहकर कबाड़ का काम करता था। वह शराब पीने का आदी था। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम वह नशे की हालत में घर पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर उसका पत्नी सोनी से विवाद हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो पत्नी सोनी उसे देखने कमरे में पहुंची, जहां उसका शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। परिजन फंदा काटकर राजल को अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.