मसल्स प्रो क्रिकेट क्लब सात विकेट से जीता
मेरठ, जून 17 -- डीपीएस क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित श्री हिम्मत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में मसल्स प्रो क्रिकेट क्लब ने देवता पुरम क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से जीत दर्ज की। देवतापुरम क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 149 रन बनाए। मसल्स प्रो क्रिकेट क्लब की ओर से राजू ने 5 विकेट हासिल किए, जबकि यशदीप ने 2 विकेट लिए। वहीं, मसल्स प्रो क्रिकेट क्लब की टीम ने मात्र 12 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम से नमन ने 40 और यशदीप ने 35 रन की पारी खेली। राजू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान एडवोकेट दीपक शेरावाल, प्रभास राजू, रशीद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मसल्स प्रो क्रिकेट क्लब सात विकेट से जीता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.