मसलिया में सुब्रत मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
दुमका, जून 23 -- मसलिया। मसलिया के पलासी मैदान में दो दिवसीय सुब्रत मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मो० जियारुल अंसारी ने फुटबॉल में किक मारकर किया। इस प्रतियोगिता में 17 विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंडर 17 बालिका वर्ग में यूएचएस स्त्रियां ने प्रथम, उच्च विद्यालय दलाही ने द्वितीय व यूएचएस पिंडारी ने स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर 15 बालक वर्ग में ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैच में रेफरी के रुप में प्रखंड के खिलाड़ी दिनेश मरांडी, कार्मेल हेम्ब्रम, राजकिशोर मुर्मू, कालेश्वर मरांडी व रामलाल हेम्ब्रम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.