दुमका, अप्रैल 18 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को एक महिला से अपाची मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। इस संबंध में मसलिया थाना कांड संख्या 23/26 के तहत धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 17 अप्रैल 2026 की संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपाची बाइक से दो युवक पुनः छिनतई की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जेएच 21 क्यू 5526 नंबर की बाइक पर सवार दोनों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे। तत्पश्चात पुलिस बल एवं ग्रामीणों के सहयोग से दोन...