दुमका, जून 25 -- मसलिया प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड सह अंचल सभागार में मतदाता बिशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर गुरुवार को विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलओ टू के साथ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ अजफर हसनैन की उपस्थिति में दो चरणों मे एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची में कोई पात्र मतदाता न छूटे : सीओप्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण पहला चरण में 186 से 236 मतदान केंद्र एवं द्वितीय चरण में 237 से 286 मतदान केंद्रों के बीएलए टू को बिशेष गहन पुनरीक्षण हेतु प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर बीडीओ अजफ़र हसनैन ने बताया कि आप सभी बिशेष गहन पुनरीक्षण कार्य मे बीएलओ को पूर्ण रूप से सहयोग करे। साथ ही आपसी तालमेल के साथ छुटे हुए सभी मतदाताओं नाम, जिनका मैपिंग मृत व्यक्ति, दूसरे जगह चले जाने के कारण,...