दुमका, अप्रैल 18 -- मसलिया अंचल क्षेत्र में इन दिनों पेड़ों की कटाई जोरों पर हो रही है, जबकी सरकार पर्यावरण संरक्षण की दुहाई देकर हर साल पानी की तरह पैसा खर्च कर पौधरोपण कर रही है। विभाग पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला आंचल क्षेत्र के पश्चिमी भाग के कोरबोना गांव से आ रही है, जहां सड़क किनारे चार फलदार वृक्षों को लकड़ी माफियाओं ने धाराशाही कर आठ मोटा और दर्जनों पाताल सहित काफी संख्या में लकड़की को काटकर बोटा तैयार किया गया है। जिसमें तीन विशाल कटहल और एक आम पेड़ शामिल हैं। जबकि तालाब के मेढ़ पर अन्य और चार पेड़ काटकर लकड़ी माफिया ले जा चुके हैं। बचे शेष पेड़ों को लकड़ी माफिया संभवतः सीमावर्ती क्षेत्र के पालोजोरी में संचालित आरा मिल में खफाने की फिराक में है। इस संबंध में अंचलाधिकारी रंजन यादव से बात करने पर उन्...