मसलिया में दो बाइकों की टक्कर में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
दुमका, सितम्बर 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका-साहिबगंज मुख्य पथ पर मसलिया थाना अन्तर्गत निपेनिया गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। यह घटना रविवार को देर शाम करीब 8 बजे हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक जामताड़ा जिला के कुंडहित थाना अन्तर्गत का रहने वाला है। मृतक की पहचान करने में मसलिया थाना की पुलिस जुटी हुई है। मसलिया पुलिस का कहना है कि बाइक सवार अपने घर की ओर जा रहा था। इसी बीच विपरित दिशा से आ रहे एक बाइक सवार से टक्कर हो गई। दूसरे बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया है। उसे हल्की चोट लगी है। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और शव को अपने कब्जे में कर थाने में रखा है। परिजनों के आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.